Opposition Meeting in Bangalore: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर रविवार को राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया गया है। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 17 और 18 जुलाई को बंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में भाग लेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता 17 और 18 जुलाई को बंगलुरु में विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी सांसद संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बैठक में शामिल होने के लिए जाएंगे।
बताया गया है कि यह फैसला कांग्रेस की ओर से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने और यह स्पष्ट करने के कुछ घंटों बाद आया कि वह दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का समर्थन नहीं करेगी।
केसी वेणुगोपाल ने कही ये बातें
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक मीडिया एजेंसी को बताया था कि हम संघवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कोशिशों का लगातार विरोध कर रहे हैं। हम विपक्षी राज्यों को राज्यपालों के माध्यम से चलाने के केंद्र सरकार के रवैये का भी विरोध कर रहे हैं। हमारा रुख बहुत स्पष्ट है, हम दिल्ली अध्यादेश का समर्थन नहीं करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिर्फ दिल्ली अध्यादेश ही नहीं, देश की संघीय व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और राज्यपाल का इस्तेमाल कर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास का हम समर्थन नहीं करेंगे। उसी तरह दिल्ली अध्यादेश पर भी हम समर्थन नहीं करेंगे।
राघव चड्ढा ने किया था ये ट्वीट
हालांकि आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक से पहले ही आप ने कांग्रेस के फैसले का स्वागत करते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली अध्यादेश पर कांग्रेस का स्पष्ट विरोध एक सकारात्मक विकास है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहले कहा था कि वह बैठक में तभी शामिल होगी जब कांग्रेस संसद में दिल्ली अध्यादेश के विरोध में आप को अपना समर्थन देगी।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
23 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
53 mins agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines