हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों में लगाए जाएंगे 500 आरओ प्लांट, 471 प्लांट की जमीन चिंहित 

विज्ञापन
arvind kejriwal

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब खुद दिल्ली में उपलब्ध पानी और उसकी आपूर्ति पर नजर रखेंगे। मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि पानी की बर्बादी रोक कर एक-एक बूंद बचाया जाए, ताकि दिल्ली वालों को साफ और पर्याप्त पेयजल मुहैया कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड को रोजाना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से उत्पादित पानी और डब्ल्यूटीपी से टैपिंग व प्राइमरी यूजीआर तक पहुंचने वाले पानी का डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

एक-एक बूंद पानी का इस्तेमाल करना है

सीएम ने अनुसार अनधिकृत कालोनियों समेत पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ट्यूबवेल के साथ पहले चरण में 500 आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। डीजेबी ने अब तक 471 आरओ प्लांट के लिए जमीन चिंहित कर ली है। योजना है कि आरओ प्लांट से पानी लेने के लिए लोगों को आरएफ आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों को ट्यूबवेल्स और आरओ प्लांट्स लगाने के लिए जमीन संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि दिल्ली की जनता को भरपूर और साफ पानी उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमें एक-एक बूंद पानी का इस्तेमाल करना है।

दिल्ली में प्रतिदिन उत्पादित होने वाले पानी की निगरानी

मुख्यमंत्री ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दिल्ली में प्रतिदिन उत्पादित होने वाले पानी की निगरानी, ट्रीटेड पानी को पार्कों तक पहुंचाने, आरओ प्लांट लगाने और ट्यूबवेल्स व आरओ प्लांट्स के लिए जमीन संबंधित मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जल मंत्री सौरभ भारद्वाज, दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ, डिसुब, एमसीडी, वन विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

कुल पानी और उसकी आपूर्ति की पूरी जानकारी

समीक्षा बैठक में सीएम ने दिल्ली में उत्पादित किए रहे पानी और उसकी आपूर्ति पर सबसे ज्यादा बल दिया। सीएम ने दिल्ली जल बोर्ड से दिल्ली में उत्पादित होने वाले कुल पानी और उसकी आपूर्ति की पूरी जानकारी ली और कहा कि अब वे स्वयं पानी के उत्पादन और आपूर्ति पर रोजाना नजर रखेंगे। सीएम ने दिल्ली जल बोर्ड से कहा कि कल से मुझे रोजाना पानी के उत्पादन और आपूर्ति का डेटा चाहिए। सीएम ने डीजेबी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से उत्पादित होने वाले पानी, डब्ल्यूटीपी से टैपिंग तक और टैपिंग से प्राइमरी यूजीआर तक पहुंचने वाले पानी का डेटा रोजाना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों ने दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के जितने भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) हैं, उनकी क्षमता बढ़ाने पर तेजी से काम चल रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि अगले साल तक एसटीपी की क्षमता बढ़कर 950 एमजीडी तक हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड को प्रत्येक एसटीपी से ट्रीटेड पानी का कैसे इस्तेमाल करेंगे, इसका प्लान बनाकर देने का निर्देश दिया है। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने एसटीपी से ट्रीटेड पानी के इस्तेमाल को लेकर एक प्लान बनाया है, लेकिन अब इसमें और सुधार करेगा, ताकि 100 फीसद ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल हो सके।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola