हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

250 CCTV फुटेज, 1200KM पीछा : 1KG सोना लूटकर भागने वाली 'स्पेशल 26' गैंग को पुलिस ने ऐसे दबोचा

जांच में खुलासा हुआ है इस गैंग ने पूरी वारदात की प्लानिंग बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर की थी.

विज्ञापन
पुलिस ने इनके पास से 435.03 ग्राम सोना, 3.97 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं.

पुलिस ने दिल्ली के करोल बाग में 1 किलो सोना लूटने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली की सेंट्रल जिला पुलिस ने 72 घंटे के लगातार ऑपरेशन के बाद लुटेरों को दबोचा है. इस गैंग के लोग एक ज्वैलरी वर्कशॉप में फर्जी पुलिस और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घुसे थे. छापेमारी के नाम पर ये लोग सोना लेकर फरार हो गए थे. लेकिन पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से 435.03 ग्राम सोना, 3.97 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं. इसके साथ ही वारदात में यूज की गई Brezza, Urban Cruiser और Swift Dzire गाड़ियां भी मिली हैं. इनके पास से फर्जी पुलिस आईडी कार्ड होल्डर और लैंयार्ड भी मिले हैं.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

यह पूरा मामला 27 नवंबर 2025 का है. करोल बाग की एक ज्वैलरी वर्कशॉप में पांच लोग पहुंचे. एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था जबकि बाकी चार ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया. उन्होंने वर्कशॉप में फर्जी तलाशी ली. कर्मचारियों के मोबाइल छीन लिए. CCTV का DVR निकालकर 1.1 किलो सोना लेकर भाग गए. इसके बाद प्रसाद नगर थाने में FIR दर्ज करवाई गई.

यह भी पढ़ें : पहले देता था लालच, फिर करवाता था निवेश… ऐसे जाल में फंसाता था 970 करोड़ का ठग, पीड़ित से सुनिए आपबीती

विज्ञापन

1200 किलोमीटर तक किया पीछा

दिल्ली पुलिस ने 250 से ज़्यादा CCTV फुटेज खंगाले. दिल्ली और हरियाणा के कई शहरों – दिल्ली, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, हांसी, झज्जर, जिंद और हिसार में ताबड़तोड़ छापेमारी की. तीन संदिग्ध गाड़ियां चिह्नित की गईं. इसके आधार पर पुलिस ने लगातार गैंग का पीछा किया. पहली बड़ी कामयाबी तब मिली जब मुख्य आरोपी संदीप को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया. उसकी जानकारी के आधार पर राकेश, शमिंदर पाल, लवप्रीत और परविंदर को भी दबोच लिया गया.

यह भी पढ़ें : 15 हजार की कैपेसिटी, बायोमेट्रिक, CCTV, ट्रिपल लेवल सिक्योरिटी : कुछ ऐसे होंगे UP के डिटेंशन सेंटर

विज्ञापन

‘स्पेशल 26’ फिल्म से ली प्रेरणा

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गैंग ने पूरी वारदात की प्लानिंग बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर की थी. संदीप, जो खुद को MP सरकार के जनसंपर्क विभाग का OSD बताता था, इस पूरी टीम को तैयार किया था. परविंदर ने इलाके में सोने के बड़े कारोबारियों की जानकारी जुटाई थी. बाकी आरोपियों ने फर्जी इनकम टैक्स और पुलिस बनकर सोना लूटने की साज़िश रची. लूटे गए सोने में से 428 ग्राम सोना बेच भी दिया गया था, जिसका पैसा आपस में बांट लिया गया। पुलिस ने उसका कुछ हिस्सा भी जब्त कर लिया है.

गैंग में कौन-कौन था?

  • परविंदर (42) – सरकारी कर्मचारी, कथित मास्टरमाइंड
  • संदीप (30) – खुद को OSD बताता था, टीम का आयोजक
  • लवप्रीत सिंह उर्फ काका (30) – फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी
  • शमिंदर पाल सिंह उर्फ सिन्नी (43) – फर्जी पुलिस सब-इंस्पेक्टर
  • राकेश शर्मा (41) – प्रॉपर्टी डीलर, फर्जी आईडी कार्ड और लैंयार्ड देने वाला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola