Delhi News: मीटर रीडिंग में गड़बड़ी को लेकर जलबोर्ड की कार्रवाई शुरू, पहली एफआईआर दर्ज

jal board vp saurabh bhardwaj.jfif

Delhi News: Waterboard's action started regarding disturbances in meter

विज्ञापन

नई दिल्ली: मीटर रीडिंग में गड़बड़ी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। बिलिंग के लिए नियुक्त प्राइवेट एजेंसियों के 1 मीटर रीडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इस मीटर रीडर के खिलाफ बिलिंग में गड़बड़ी को लेकर शिकायत मिली थी।

विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे

दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पिछले हफ्ते ही गड़बड़ी करने वाले मीटर रीडर्स और उनकी संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को ये निर्देश भी दिया कि न्यूनतम मानदेय से कम भुगतान करने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी किया जाए। साथ ही साथ श्रम विभाग को भी पत्र लिखकर ऐसी एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाए।

दिल्ली जल बोर्ड के कुल 41 जोन

गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड के कुल 41 जोन हैं। जिसमें 21 जोन में बिलिंग के लिए प्राइवेट एजेंसियों को नियुक्त किया गया है। पिछले कुछ वक्त से इन प्राइवेट एजेंसियों के मीटर रीडर्स के खिलाफ कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि वो पैसे लेकर मीटर रीडिंग कम करने का प्रलोभन देते हैं।

बिल घटा देगा

उपाध्यक्ष ने कहा हमें ऐसे भ्रष्ट मीटर रीडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ साथ उपभोक्ताओं तक भी यह जानकारी पहुंचानी होगी कि मीटर रीडिंग कम करने की ऐसी कोई तकनीक नहीं है। मीटर रीडर इस बार तो रीडिंग कम लिखकर आपका बिल घटा देगा, परंतु अंततः इसका नुकसान आपको ही होगा। क्योंकि एक न एक दिन इस बिल का भुगतान आपको ही करना होगा और तब तक यह बिल इकट्ठा होकर बहुत अधिक हो चुका होगा।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमें ये सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का सामना न करना पड़े। किसी भी तरह के भ्रष्टाचार पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है और आगे भी हम गड़बड़ी करने वाले मीटर रीडर्स के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई करते रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ