विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस के एमडी साहिल लूथरा को बीते महीने के आखिरी हफ्ते में दो इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आई. जांच में सामने आया कि ये कॉल पुर्तगाल और जर्मनी से किए गए थे. फोन करने वालों ने दावा किया कि पिछले साल 29–30 नवंबर की रात अमृतसर स्थित कारोबारी के घर के बाहर हुई फायरिंग में भी वही लोग शामिल थे. ऐसे हमले वो आगे भी कर सकते है. इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा की गई जिसके बाद खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस की ओर से ईमेल के जरिए बताया गया कि मामला आगे की जांच के लिए स्पेशल सेल को दिया जा रहा है.
कारोबारी से मांगी थी 10 करोड़ की रंगदारी
शिकायत में यह भी कहा गया है कि अगस्त 2025 में लूथरा से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस केस का तरीका और धमकी देने का पैटर्न उन मामलों से मिलता-जुलता है, जिनमें पहले भी हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाया गया था. साहिल लूथरा विजयेन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस (VTDS) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. शिकायत के मुताबिक अक्टूबर 2024 से ही उन्हें धमकियां मिल रही थीं. बता दें कि, नवंबर 2025 में उनके घर अमृतसर में हुई फायरिंग की घटना की जांच पहले से ही जारी है. दिल्ली में हाल के दिनों में कई मामलों में ये नजर आया है कि में डराने-धमकाने के लिए घर के बाहर गोलियां भी चलाई गई. पुलिस यह भी देख रही है कि क्या इन मामलों के बीच कोई कड़ी है.
ये भी पढ़ें – दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हाई अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां
कई देशों से किए गए VoIP कॉल
धमकी भरे कॉल VoIP यानी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) के जरिए किए गए हैं इनकी लोकेशन पुर्तगाल, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका तक ट्रेस हुई है. ऐसे में जांच एजेंसियां मामले के अंतरराष्ट्रीय एंगल को भी खंगाल रही हैं. शिकायत में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और गोल्डी बराड़ गैंग का भी जिक्र किया गया है. हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक किसी संगठन की सीधी भूमिका की पुष्टि नहीं की है. अमृतसर फायरिंग मामले में पंजाब पुलिस ने रंजीत एवेन्यू थाने में FIR नंबर 120/2025 दर्ज की गई थी है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं.
रिपोर्ट – विमल कौशिक न्यूज 24
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
11 mins agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
26 mins agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
1 hr agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
2 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
10 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
12 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
13 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
14 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
14 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines