Air Pollution: सिर्फ फेफड़े ही नहीं, शरीर के इन 5 अंगों को भी नुकसान पहुंचाती है जहरीली हवा; जानिए कैसे रखें अपना ख्याल
दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है, जिसका असर फेफड़ों के साथ-साथ दिल, दिमाग, किडनी और आंखों पर भी पड़ सकता है. इसलिए प्रदूषण से बचने के लिए आपको अपने रूटीन में कुछ बदलाव करने की काफी जरूरत है.

Air Pollution Effects on Health: देश के कई शहरों में बढ़ता एयर पॉल्यूशन लोगों के लिए बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम बनता जा रहा है. हवा में मौजूद धूल और धुआं न सिर्फ सांस लेने में परेशानी पैदा करते हैं, बल्कि शरीर के कई अंगों पर भी असर डाल सकते हैं. अक्सर लोग मानते हैं कि प्रदूषण का सबसे ज्यादा नुकसान फेफड़ों को होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसका असर दिल, दिमाग, किडनी और आंखों पर भी पड़ सकता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का कहना है कि एयर पॉल्यूशन की वजह से वक्त से पहले ही लोगों की मौत हो सकती है. अगर लंबे वक्त तक खराब हवा में रहा जाए तो दिल से साथ-साथ स्ट्रोक या सांस लेने में परेशानी जैसी चीजें होना शुरू हो जाती हैं. साथ ही, शरीर के कई हिस्सों को जहरीली हवा खराब करने या बीमार करने का काम करती हैं.
फेफड़ों पर असर
2 / 7एयर पॉल्यूशन का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर पड़ता है. हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषक कण सांस के जरिए शरीर के अंदर चले जाते हैं. इससे खांसी, सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Heart Attack: हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, AIIMS के डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं मरीज की जान
दिल पर असर
3 / 7एयर पॉल्यूशन का असर सिर्फ सांसों पर नहीं होता, बल्कि हवा में मौजूद बारीक कण शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकते हैं. इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दूसरी दिल की बीमारी हो सकती है.
दिमाग पर असर
4 / 7खराब हवा का असर दिमाग पर भी पड़ता है. हवा फेफड़े या दिल को इफेक्ट करती है, जिसका असर दिमाग पर भी होता है. लगातार खराब हवा में रहने से याददाश्त में कमी हो सकती है.
किडनी पर असर
5 / 7किडनी हमारे शरीर से बेकार चीजों को बाहर निकालने और खून को फिल्टर करने का काम करती है, लेकिन खराब हवा की वजह से यह प्रोसेस भी इफेक्ट होता है. इससे सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस या किडनी की हेल्थ पर असर पड़ सकता है.
आंखें पर असर
6 / 7प्रदूषण का असर हमारी आंखों पर भी दिखाई देता है. हवा में मौजूद धूल या धुआं आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और पानी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लगातार जहरीली हवा में रहने से ड्राई आई यानी आंखों में सूखापन और एलर्जी से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.
कैसे रखें ख्याल?
7 / 7घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर देखें. प्रदूषण ज्यादा होने पर खुले में दौड़ने, साइकिल चलाने और भारी कसरत से बचें. मास्क लगाकर रखें और लगातार पानी पीते रहें.