Dhanteras 2026 Today: आज 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि है. ऐसे में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए बेहद खास होता है. धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है. धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है. आप गोल्ड के अलावा भी कई चीजों को खरीद सकते हैं. धनतेरस पर इन शुभ चीजों को खरीदने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहेगा. आइये इनके बारे में जानते हैं.
नई झाड़ू खरीदें
झाड़ू को सफाई से जोड़कर देखा जाता है. मां लक्ष्मी को साफ-सफाई और स्वच्छता बेहद पसंद हैं. आपको धनतेरस के दिन फूल झाड़ू या सीख वाली झाड़ू खरीदकर लानी चाहिए. कई लोग झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी मानते हैं. धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ होता है.
हल्दी की गांठ
हल्दी का इस्तेमाल अक्सर पूजा में किया जाता है. आप धनतेरस पर हल्दी की गांठ खरीदकर घर लाएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी. इससे सुख-समृद्धि, सौभाग्य का आशीर्वाद मिलेगा.
कौड़िया खरीदें
कौड़ियों को धन-संपत्ति और सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं. धनतेरस पर कोड़ी खरीदकर घर ला सकते हैं. आप धनतेरस पर कौड़ी लाएं और इसे पूजा में इस्तेमाल करें. इसके बाद इन्हें तिजोरी में रख लें.
पीतल का बर्तन
धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा पीतल और तांबा खरीदना भी शुभ होता है. आप पीतल के बर्तन खरीदकर घर ला सकते हैं. आप पीतल की थाली, लोटा, दीपक आदि खरीद सकते हैं.
नमक खरीदें
नकारात्मक ऊर्जा का नाश करने और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए नमक खरीदना शुभ होता है. आपको जीवन में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर नमक खरीदकर लाना चाहिए. आप सेंधा नमक या साधारण नमक खरीद सकते हैं.
साबुत धनिया
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साबुत धनिया खरीदना शुभ होता है. आप धनतेरस पर साबुत धनिया जरूर खरीदें. इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक मानते हैं. साबुत धनिया खुशहाली और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.
गोमती चक्र
धार्मिक मान्यताओं के अनुासर, धन की देवी मां लक्ष्मी को गोमती चक्र अत्यंत प्रिय हैं. आप गोमती चक्र धनतेरस पर पूजा में शामिल करें. पूजा के बाद इन गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आपको धन-धान्य की कमी नहीं होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.