'2 घंटे में हो जाएगा महाराष्ट्र के डिप्टी CM पर फैसला', भुजबल बोले- कल हो सकता है शपथ ग्रहण

भुजबल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कल शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो सकता है, डिप्टी सीएम पर फैसला 2 घंटे में हो जाएगा. सीएम फडणवीस ने सहज भाव से जवाब दिया कि कोई अड़चन नहीं, एक-दो घंटे में सब तय हो जाएगा.

Ajit Pawar passes away
विज्ञापन

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत के बाद बताया कि उन्होंने शपथग्रहण की समयसीमा पर चर्चा की. भुजबल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, ‘कल शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो सकता है, डिप्टी सीएम पर फैसला 2 घंटे में हो जाएगा. सीएम फडणवीस ने सहज भाव से जवाब दिया कि कोई अड़चन नहीं, एक-दो घंटे में सब तय हो जाएगा.’ एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के दूसरे डिप्टी सीएम का पद खाली है, जिसकी प्रमुख दावेदार उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को माना जा रहा है. भुजबल के अनुसार कुछ देर में इस सस्पेंस से पर्दा हट जाएगा कि अजित पवार की जगह कौन लेने वाला है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले एनसीपी नेता

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने बताया, ‘हम लोग सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने गए थे. प्रफुल्ल भाई, टाटकरे, मैं और मुंडे साथ थे. कल रात को भी उनसे भेंट हुई थी. हमने पूछा कि क्या कल शपथग्रहण से लेकर सब कुछ हो सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई समस्या नहीं है. जब कोई चला जाता है, तो कभी तीन दिन का शोक रखते हैं, कभी दस दिन का. उस दौरान लोग बाहर नहीं निकलते या कुछ ऐसा ही होता है, मुझे ठीक से नहीं पता. टाटकरे और प्रफुल्ल भाई खुद इसकी पड़ताल कर रहे हैं. संभवतः एक-दो घंटे में फैसला आ जाएगा.’

विज्ञापन

अजित पवार के निधन के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि पार्टी के प्रमुख नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की , जहां संगठन के भावी नेतृत्व और राजनीतिक दिशा पर गहन विचार-विमर्श हुआ. अजित की कमी से पैदा शून्य को भरने की दौड़ में एनसीपी नेता सक्रिय दिख रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि अजित की बारामती लोकसभा सीट से सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में उतर सकती हैं, साथ ही उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद सौंपने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा.

वहीं, प्रफुल्ल पटेल को अंतरिम कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है. पार्टी के भीतर शरद पवार गुट के साथ एकीकरण की चर्चा भी जोर पकड़ चुकी है. जानकारों के अनुसार, अजित पवार नगर निगम चुनावों के दौरान से ही एनसीपी (एसपी) के साथ विलय की प्रक्रिया में जुटे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ