नई दिल्ली: कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। एक फिर से कोरोना वापसी कर रहा है। सरकार सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों की दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्यूटी लगा दी है।
कोरोना में बढ़तरी की आशंका को देखते हुए विदेश से आ रहे यात्रियों की निगरानी और वहां कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की तरफ से डीएम वेस्ट ने ऑर्डर जारी किया है।
और पढ़िए – राजधानी में डेंगू का कहर, अब तक 7 मौत और 247 केस आए सामने
दिल्ली के स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच बंद हैं। 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अलग-अलग शिफ्ट में कुल 85 शिक्षक ड्यूटी देंगे। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार को दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया जाएगा।
विदेश के आने वाले नागरिकों की भारत में रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। भारत में अब तक 10 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिहार के गया एयरपोर्ट पर बैंकॉक के 3 और म्यांमार के एक शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर म्यांमार से आए 4 विदेशियों कोरोना पॉजिटिव मिले। उधर कोलकाता में भी दो विदेशी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस ने CJP ने मांगी इजाजत
18 mins agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
55 mins ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 hr agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
1 hr agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 hr ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
3 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines