Vice President Jagdeep Dhankhar in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 3 दिवसीय राज्योत्सव के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका शानदार स्वागत किया। इस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी ने ऐसी सर्जरी की कि किसी को भी दर्द नहीं हुआ और उन्होंने 3 नए राज्यों का निर्माण कर दिया।
विकसित भारत का निर्माण
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी राज्यों की हिस्सेदारी बहुत जरूरी है। इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान भी बहुत बड़ा होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ देश के लिए विकास की एक मिसाल बन रहा है। इस दौरान उन्होंने राज्य अलंकरण से सम्मानित सभी विभूतियों को बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ के 36 सम्मान, जिन्हें देखकर उन्हें ऊर्जा मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: मध्य प्रदेश में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड; छत्तीसगढ़ में सर्दी की एंट्री हुई या नहीं
राज्य सरकार की कार्रवाई
उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई की तरीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ने का काम किया है। साय सरकार की सकारात्मक नीतियों की वजह से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए कई मौके मिल रहे हैं। भारत की विकास यात्रा ने दुनिया को हैरान कर देगी। आज दुनिया भारत की टेक्नोलॉजी प्रोग्रेस को देखकर दांतों तले उंगली दबा रही है। इसमें कोई शक नहीं कि देश की प्रगति में छत्तीसगढ़ का बड़ा योगदान रहेगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines