'बाप भी जाएगा' वाले बयान पर खरगे के खिलाफ पटना में पुलिस शिकायत, आज BJP का देशभर में विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री मोदी के पिता खिलाफ बयान से बवाल मच गया है और आज भाजपा ने खरगे ने विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है. वहीं खरगे के खिलाफ पटना पुलिस को शिकायत भी दी गई है.

Pm Modi | Mallikarjun Kharge | bjp congress

प्रधानमंत्री मोदी के पिता के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल मच गया है. (Credit-ANI)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर दिए बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस बयान को लेकर खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है. मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना के कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री और उनके पिता को लेकर अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है.

विज्ञापन

बीजेपी ने सोमवार को देशभर में खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन का भी ऐलान कर दिया है. मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर BJP ने एक बयान में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के बारे में पटना में कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट की अपमानजनक, अभद्र और आपत्तिजनक कमेंट के विरोध में, BJP सोमवार को देश के सभी स्टेट हेडक्वार्टर पर जोरदार प्रदर्शन करेगी.’ वहीं BJP ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला फूंकने का ऐलान भी कर दिया है. पार्टी 26 अक्टूबर को सुबह पटना के इनकम टैक्स सर्कल में खरगे का पुतला जलाएगी.

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना दौरे पर हैं. इस दौरान वो डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. अपने संबोधन के दौरान खड़गे SIR पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि SIR में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा. इस पर एक व्यक्ति ने कहा, ‘मोदी नहीं जाएंगे’. शख्स के इसी बयान पर खरगे ने कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ