Home Minister Amit Shah Special Appeal to Chhattisgarh Naxalites: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में रविवार को आयोजित राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। यहां उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 सालों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड का सम्मान मिला है। राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई दी है। वहीं इस समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य के नक्सलियों से एक खास अपील की है।
अमित शाह की नक्सलियों से खास अपील
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नक्सलवादियों से भी अपील करना चाहता हूं। हमारे राज्य सरकार ने नक्सलवादियों के एक बहुत ही अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी के जरिए नक्सली मुख्य धारा में शामिल हो जाए और हथियार छोड़ दे विकास के रास्ते को चुनकर आगे बढ़ें। उन्होंने नक्सलियों से आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में वो भी अपना योगदान दें। राज्य सरकार ने नक्सलियों के सरेंडर होने के बाद उनके पुनर्वास के लिए बहुत अच्छा पैकेज तैयार किया है। जिसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए।
2026 के पहले नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2026 के पहले छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक 1 हजार से अधिक नक्सली गिरफ्तार किए गए है। 800 से ज्यादा नक्सलियों ने समर्पण किया है। नक्सल ऑपरशन में 300 से ज्यादा नक्सली मारे गए है। नक्सलवाद पर नकेल कसी गई है, सुरक्षा बलों को बढ़ावा मिला है।
यह भी पढ़ें: नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का इंडस्ट्रीयल हब, CM विष्णुदेव साय का बड़ा दावा
गृह मंत्री ने की छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति कलर्स अवार्ड सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति कलर्स अवार्ड को किसी भी जवान को मिलना गर्व का विषय है। 25 साल की अलप अवधि के राष्ट्रपति का अभिमान जीतकर ये अवॉर्ड आपको मिला है। बहुत सम्मान की बात है। आपकी कड़ी मेहनत समर्पण और बहादुरी ही है, जो जनता के प्रति आपके लगाव को बढ़ाते है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस हर एक मिशन को बहादुरी से पूरा करती है। फिर चाहें वो नशा मुक्त अभियान को आगे बढ़ाना हो या नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाना हो, छत्तीसगढ़ पुलिस हमेशा मेहनत से काम करती रही है।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
21 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines