Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

छतीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से पकड़े गए दो नक्सली, लेकर जा रहे थे मोटी रकम

रायपुर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से पुलिस ने दो नक्सियों को गिरफ्तार किया है। कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने बड़ी रकम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सल सहयोगियों में एक कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र का रहने वाला 24 साल का युवक है। जो कि कांग्रेस की […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Jul 6, 2023 12:36
Naxalites

रायपुर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से पुलिस ने दो नक्सियों को गिरफ्तार किया है। कांकेर जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने बड़ी रकम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सल सहयोगियों में एक कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र का रहने वाला 24 साल का युवक है। जो कि कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का सदस्य बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक कि दो युवक भारी मात्रा में नगदी रकम लेकर बाइक से आ रहे हैं। जिस पर पुलिस की स्पेशल टीम ने अहेरी के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान बाइक से पहुंचे दो युवक रोहित मंगू और विप्लव सिकदार को पुलिस ने रोका और उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें दो हजार के नोट समेत 27 लाख से अधिक रकम बरामद हुई।

---विज्ञापन---

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गढ़चिरौली पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है नक्सलियों के पास से 27 लाख रुपये मिले हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 06, 2023 12:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.