Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

कार से घुमाने के बहाने महिला को ले गए जंगल, तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव में रहने वाली एक महिला को कार में घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Aug 16, 2023 14:14
Chhattisgarh

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव में रहने वाली एक महिला को कार में घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम ताराचंद उर्फ लालू, दिनेश और बबलू है। ताराचंद मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वहीं, अन्य दो आरोपी मरवाही थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

---विज्ञापन---

पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि वह रोपा लगाने के लिए गई हुई थी। जहां पर वह रोपा लगाने गई हुई थी, वहां पर मजदूर ज्यादा होने से उसे काम नहीं मिला और वह वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में किराना दुकान के पास मध्यप्रदेश का रहने वाला दिनेश चंद्रा अपनी सफेद रंग की कार से आया। उसके साथ में मरवाही थाना क्षेत्र में रहने वाले लालू और बबलू चंद्रा भी थे। गाड़ी में महिला के बच्चे बैठे थे। महिला ने पूछा कि इन बच्चों को कहां ले जा रहे हो तो उन्होंने जवाब दिया, मिठाई खिलाने ले जा रहे हैं, तुम भी चलो। आरोप है कि मना करने पर लालू ने महिला की साड़ी खींचकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी स्टार्ट कर जंगल की ओर ले गए।

जगंल में जाकर आरोपी युवकों ने गाड़ी एक सुनसान जगह पर लगाई और बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को गांव के पास लाकर बच्चों के साथ छोड़ दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। मरवाही पुलिस ने तीनों आरोपीयों को के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 11, 2023 10:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.