Sachin Pilot Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं द्वारा लगातार चुनावी सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के सूरजपुर दौरे आए थे। सचिन पायलट के इस दौरे पर हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कितने भी बड़े नेता आ जाएं, उससे फर्क नहीं पड़ेगा। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत तय है।
पायलट के दौरे पर कैबिनेट मंत्री का तंज
दरअसल सचिन पायलट बुधवार को सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के प्रचार के लिए सूरजपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 2 चुनावी सभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के हक में वोट करने के लिए जनता से अपील की। सचिन पायलट के इस दौरे पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तंज कसते हुए कहा कि चाहे कांग्रेस के कितने भी बड़े नेता आ जाएं, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा ही जीतेगी। सिर्फ सरगुजा ही नहीं छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा की जीत तय है।
यह भी पढे़ं: ‘खुद झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं’ श्रमिक दिवस पर छत्तीसगढ़ CM साय ने कही ये बात
वित्त मंत्री ने भी कसा तंज
बता दें कि बीते दिन छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सचिन पायलट के राज्य की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत वाले बयान पर तंज सकते हुए कहा कि कोई भी शेख चिल्ली की तरह दिन में सपने देख सकता है, लेकिन छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में मोदी जी के नाम लहर चल रही है। प्रदेश की 11 की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा ही जीतेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines