Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

'खुद झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं' श्रमिक दिवस पर छत्तीसगढ़ CM साय ने कही ये बात

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर कहा कि देश के श्रमिक ही हैं जो खुद झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों काफी व्यस्त हैं, लेकिन इसके बाद भी वह बुधवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित कामगार सम्मान समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाना खाया। इस समारोह में लाखों की संख्या में श्रमिक पहुंचे। इस दौरान सीएम साय ने कई कामगारों को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम साय ने बताया पीएम मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत सरकार में 2 साल लेबर मिनिस्टर के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि वह गांव का रहने वाले हैं, इसलिए श्रमिकों की समस्या हम समझते हैं। देश के श्रमिक ही हैं जो खुद झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा प्रदेश के श्रमिकों के साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ