---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ में मोबाइल वेटनरी यूनिट की शुरूआत, अब बीमार पशुओं को होगा इलाज

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में मोबाइल वेटनरी यूनिट की शुरूआत की गई है। सीएम ने 163 मोबाइल वेटनरी यूनिटों का शुभारंभ किया है। अब यहां गौवंश और बीमार अन्य पशुओं को समय से इलाज मिल सकेगा।यूनिट को बुलाने के लिए पशुपालकों को टोल फ्री नं. 1962 पर संपर्क करना होगा। इससे […]

---विज्ञापन---

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में मोबाइल वेटनरी यूनिट की शुरूआत की गई है। सीएम ने 163 मोबाइल वेटनरी यूनिटों का शुभारंभ किया है। अब यहां गौवंश और बीमार अन्य पशुओं को समय से इलाज मिल सकेगा।यूनिट को बुलाने के लिए पशुपालकों को टोल फ्री नं. 1962 पर संपर्क करना होगा।

इससे पहले यह हुआ था 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने हाट-बाजार क्लिनिक योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है। रायपुर के चारों विकासखंडो में एक-एक मोबाइल वेटनरी यूनिट शुरू की गई। तिल्दा विकासखंड के कोदवा गांव में डॉ. ललित कुमार ने यहां गौवंशीय पशुओं का इलाज किया। इन यूनिट्स के साथ डॉक्टर, हेल्पर और स्टाफ भी मौजूद रहेगा।

---विज्ञापन---
Mobile Veterinary Unit started in Chhattisgarh

Mobile Veterinary Unit started in Chhattisgarh

यूनिट का यह है समय 

यह यूनिट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विकासखंडों में रहेगी। डॉक्टर गांवों में घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करेंगे। कोई भी पशु मालिक टोल फ्री नंबर पर फोन कर डॉक्टर को अपने घर बुला सकता है। यूनिट के डॉक्टर पशुओं के टीकाकरण लिक्विड नाइट्रोजन गैस, कृतिम गर्भाधान के टीके आदि इलाज करेंगे।

---विज्ञापन---

इलाज के लिए यह करना होगा 

  • पहले टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करें
  • अपना पता, अपने पशु की बीमारी के बारे में बताएं
  • सुबह 8 से शाम 4 बजे तक संपर्क करना होगा
  • टोल फ्री नंबर पर पशुधन विकास की जानकारी भी मिलेगी
  • यूनिटों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा

First published on: Aug 21, 2023 08:38 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola