Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

Mahasamund News: अवैध पटाखों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, लाखों में है कीमत

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटाखों से भरा एक बुलेरो वाहन जब्त किया है। गाड़ी में सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में 24 कार्टून में अवैध रूप से पटाखा भरकर ले जाया जा रहा […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 10, 2022 21:08

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटाखों से भरा एक बुलेरो वाहन जब्त किया है। गाड़ी में सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सिंघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में 24 कार्टून में अवैध रूप से पटाखा भरकर ले जाया जा रहा था जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ की।

---विज्ञापन---

आरोपियों ने सिंघोडा पुलिस को जानकारी दी कि बड़गड़ ओडिशा से पटाखा भरकर रायपुर ले जा रहे हैं। उनके पास पटाखा परिवहन करने का किसी भी प्रकार से कोई दस्तावेज ना होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सिंघोड़ा पुलिस ने 285 भारतीय दंड विधान और विस्फोटक अधिनियम 1984 की धारा 98 (1) a,b के तहत अपराध दर्ज किया है।

---विज्ञापन---

लाखों में है कीमत

गिरफ्तार आरोपी हरीश कुमार सोनकर (भटगांव) और केशव राम सोनकर (भटगांव) रायपुर से पुलिस ने 11 हजार 800 रुपये नकद और 9 लाख 56 हजार 160 रुपये के पटाखे समेत गाड़ी जब्त किया है।

First published on: Nov 10, 2022 09:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.