Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां मिशन पर निकल चुकी हैं। जनता की दिक्कतों को जानने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा भी आगामी लोगसभा चुनाव को लेकर फॉर्म में है। 3 मार्च को भारतीय जनता पार्टी सभी प्रकोष्ठों/सेल के साथ एक दिन का सम्मलेन करने जा रही है। जानिए क्या है यह पूरी खबर।
यह सम्मलेन सुबह 10.30 बजे शुरू होगा जो प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और सभी सेल/प्रकोष्ठों के संयोजक रामजी भारती ने शनिवार को इसकी सुचना दी। वहां प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल समेत सभी 17 प्रकोष्ठों के संयोजक, अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: किसानों को बड़ी सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीएम मोदी की यह गारंटी होगी पूरी
पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प किया है। इसे लेकर पूरे देश से 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव लिए जाएंगे।
भारती ने आगे बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव प्रबंधन समिति, क्लस्टर प्रभारियों को चुन लिया गया है। अबकी बार 400 पार का संकल्प लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनाने के लिए संकल्पित है।
आगे बातचीत में उन्होंने बता कि सम्मेलन में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां दी जाएंगी। प्रकोष्ठों के दायित्व और कामों का बंटवारा होगा जिसके तहत केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता और लाभार्थियों से मिलना है। हर बूथ के 10 घरों में झंडा लगाना, बूथ में 10 दीवार लेखन करना और अलग-अलग जगह पर चौपाल लगाकर केंद्र की योजनाओं से जनता से बातचीत करनी है। यह अभियान 3 मार्च से शुरू होगा और आने वाले लोकसभा चुनाव तक ऐसे ही चलता रहेगा।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
4 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
7 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
11 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
15 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines