रायपुर: रायपुर में एक विदेशी लड़की ने खुदकुशी कर ली। इस सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक जिस लड़की ने मौत को गले लगाया वो किर्गिस्तान की रहने वाली है। ये विदेशी युवती रायपुर में किराए के मकान में रह रही थी। युवती का नाम नीना बिदेंको है।
लड़की रायपुर में फ्लैट में किराए में रहती थी। घटना आज सुबह 4 बजे के आस-पास की है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। घर की बालकनी में कपड़े सुखाने के तार से फांसी लगाकर युवती ने जान दी। पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर फॉरेंसिंक टीम भी पहुंची। युवती रायपुर में कुछ लोगों के साथ काम कर रही थी, उनसे पुलिस ने जानकारी ली है, अब युवती के बॉयफ्रेंड का पता लगाया जा रहा है, पता चला है कि विदेशी लड़की का प्रेमी के साथ विवाद हुआ था।
रायपुर पुलिस विदेशी युवती का पासपोर्ट वीजा जब्त कर दूतावास के जरिए किर्गिस्तान संपर्क करने की कोशिश कर रही है। युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पोस्टमॉर्टम के लिए युवती का शव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया युवती का मोबाइल फोन जांचने पर अहम जानकारी मिली है। 25 साल की नीना बिदेंको ने का पिछले कुछ दिनों से अपने प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines