Pratyaksh Mishra
Read More
---विज्ञापन---
LIVE Konta,Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 News Updates: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए काउंटिंग जारी है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने 1930 वोटों से सीपीआई के मनीष कुंजाम को हरा दिया है। बता दें कि यहां का सुकमा जिला कांग्रेस पार्टी का गढ़ है, जिले में एकमात्र विधानसभा सीट कोंटा है। इस विधानसभा सीट की बात करें तो राज्य के गठन होने के बाद से पिछले चार चुनावों में कांग्रेस पार्टी विजयी रही है। बता दें कि यहां से भूपेश बघेल के बेहद खास मंत्री कवासी लखमा लगातार चार बार से विधायक चुने जा रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस के इस किले को भेदने के लिए पूरी कोशिश की है। बीजेपी ने इस बार सोयम मुका को मैदान में उतारा। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए, कवासी लखमा ने भाजपा के धनीराम बारसे को 6,709 मतों के अंतर से हराकर निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की थी।
कोंटा, छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है, जो दक्षिण क्षेत्र के सुकमा जिले में स्थित है। यह बस्तर (ST) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्सा है। कोंटा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 164,744 मतदाता हैं, जिनमें 77,812 पुरुष मतदाता और 86,932 महिला मतदाता हैं।
भाजपा के अलावा अविभाजित मध्य प्रदेश में दो बार के विधायक और सीपीआई नेता मनीष कुंजाम ने इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को कड़ी चुनौती दी। क्षेत्र में मनीष कुंजाम की स्थिति भी मजबूत मानी जा रही है। हालांकि पार्टी से कुछ मतभेदों के चलते मनीष कुंजाम को आखिरी वक्त में हंसिया और धान की बाली की जगह एयर कंडीशनर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था। बहरहाल, कुछ ही देर में स्पष्ट हो जाएगा कि क्या इस बार भाजपा या सीपीआई कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध मार पाती है या नहीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।