'IAS' बनने के लिए गजब कांड किया! ऐसी खबर फैलाई, कलेक्टर ने भी मिठाई खिलाई

UPSC Result 2023 Fraud IAS Officer: UPSC 2023 का रिजल्ट आया तो एक शख्स ने ऐसा गजब का कांड कर दिया कि पुलिस गिरफ्तार करके साथ ले गई। खूब जगहंसाई भी हुई और उसके परिजनों, ग्रामीणों और अधिकारियों ने जमकर खरी खोटी भी सुनाई। जानें क्या है मामला…

Fake IAS Officers Chhattisgarh Mungeli

Fake IAS Officer Arrested With Friends Chhattisgarh Mungeli

Chhattisgarh Mungeli Fraud IAS Officer Exposed: मशहूर होने की चाह में आजकल के नौजवान अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। ऐसा ही गजब का एक कांड छत्तीसगढ़ के नौजवान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया। तीनों ने मिलकर ऐसी खबर फैलाई कि बधाई देने वालों तांता लग गया। मीडिया कर्मी घर पहुंच गए। कलेक्टर ने भी घर आकर मिठाई खिलाई, लेकिन जब सच सामने आया तो लोगों ने खूब खिल्ली उड़ाई।

विज्ञापन

कलेक्टर थाने पहुंच गए और उन्होंने शिकायत देकर तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कराया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों में से एक मनोज पटेल ने UPSC एग्जाम क्रैक करने की खबर फैलाई थी। उसने लोगों को बताया कि उसका 120वां रैंक आया है। शक होने पर अधिकारियों ने मनोज से एडमिट कार्ड मांगा तो पोल खुल गई और जांच पड़ताल में खबर झूठी निकली।

विज्ञापन

कैसे फैलाई खबर और कैसे खुली पोल?

मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का है। आरोपियों की पहचान गांव सुरीघाट निवासी मनोज कुमार पटेल, श्रवण कुमार साहू, राजेंद्र साहू के रूप में हुई है। मुंगेली थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस पूछताछ में मनोज ने बताया कि उसने श्रवण के व्हाट्सऐप से UPSC क्रैक करने की सूचना तहसीलदार अंकित राजपूत को भेजी, जिन्होंने पटवारी पल्लवी भास्कर को बताया।

विज्ञापन

पटवारी बधाई देने घर आ गईं और उन्होंने तहसीलदार से मिलवाने को कहा। उनके साथ मीडिया वाले और कलेक्टर राहुल देव भी आ गए, लेकिन मनोज से एक चूक हो गई। उसने कलेक्टर से इनाम के बारे में पूछ लिया। उसने कहा कि UPSC क्रैक करने पर इनाम मिलता है क्या? कलेक्टर को शक हो गया और उन्होंने मनोज से इनाम देने के बहाने एडमिट कार्ड मांग लिया, जो मनोज दे नहीं पाया।

विज्ञापन

प्रीलिम्स भी क्लीयर नहीं कर पाया था मनोज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कलेक्टर ने फोन करके मामले की जानकारी तहसीलदार अंकित को दी। वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच कराई। मामला बढ़ता देखकर मनोज ने कबूल लिया कि उसने झूठी खबर फैलाई है। मनोज ने बताया कि उसने प्रीलिम्स दिया था, लेकिन क्रैक नहीं कर पाया। यह सुनकर तहसीलदार ने पुलिस को बुला लिया।

पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर मनोज के खिलाफ धारा 419 और 34 के तहत FIR दर्ज की। मनोज की निशानदेही पर उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मनोज पहले भी इस तरह की हरकतें करता रहा है। वह एक शख्स से 2 लाख हड़प भी चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ