बेवफा प्रेमी की बांहों में तोड़ा दम; आरोपी ने सुनाई आंखों देखी कहानी, गृह मंत्रालय के सिक्योरिटी ऑफिसर की बेटी थी

Gwalior MP Aakriti Bhadauria Suicide Case: गृह मंत्रालय में तैनात सुरक्षा अधिकारी संजय भदौरिया की बेटी के सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में मृतका के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसे पूछताछ में सुसाइड करने की पूरी आंखों देखी कहानी सुनाई।

Gwalior MP LLB Student Aakriti Bhadauria Suicide Case

Gwalior MP LLB Student Aakriti Bhadauria Suicide Case

कमल वर्मा, ग्वालियर

विज्ञापन

Gwalior MP Aakriti Bhadauria Suicide Case: देश के गृह मंत्री अमित शाह के विभाग में तैनात सुरक्षा अधिकारी संजय भदौरिया की बेटी आकृति भदौरिया के सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। LLB की स्टूडेंट आकृति ने 3 दिन पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की दीवार से कूदकर जान दे दी थी। उसने अपने प्रेमी की बांहों में दम तोड़ा था। आरोप मृतका के प्रेमी पर ही लगे और पुलिस ने उसे दबोच भी लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को घटना की आंखों देखी कहानी सुनाई, क्योंकि जब आकृति ने सुसाइड की, वह मौके पर मौजूद था और उसने उसे रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसके पकड़ने से पहले उसने छलांग लगा दी थी। आरोपी की पहचान आदित्य शर्मा के रूप में हुई है। वह आकृति का ब्वॉयफ्रेंड था, लेकिन उसने किसी और से शादी कर ली थी, इससे निराश होकर आकृति ने उससे झगड़ा किया और सुसाइड कर ली।

विज्ञापन

सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज

पड़ाव थाना पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आदित्य शर्मा के खिलाफ आकृति को सुसाइड करने के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हालांकि आकृति के परिजनों ने आदित्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है, लेकिन पूछताछ में आदित्य ने बेवफाई की कहानी सुनाई, जिसके बाद उसके खिलाफ उकसाने के आरोप और धाराएं लगाकर केस दर्ज किया गया। आदित्य ने पुलिस को बताया कि उसका आकृति के साथ अफेयर था, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था।

आदित्य ने पुलिस को बताया कि उसने उसे शादी करने से इनकार कर दिया था। इस बात से आकृति काफी दुखी थी। आदित्य ने गत 6 मार्च को ही शादी की है, लेकिन आकृति उसे मिलने के लिए बुला रही थी। काफी फोन करने के बाद जब वह उससे मिलने गया तो उसने झगड़ा किया और किले की दीवार से कूद गई। बता दें कि आकृति का शव किले की तलहटी में मिला था और लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।

विज्ञापन

कौन है आकृति भदौरिया?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकृति भदौरिया केंद्रीय गृह मंत्रालय में तैनात सिक्योरिटी ऑफिसर संजय भदौरिया की बेटी है। परिवार ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली पुष्कर कॉलोनी में रहता है। संजय ड्यूटी के चलते दिल्ली में रहते हैं। वहीं आकृति मां-भाई के साथ ग्वालियर में रहती थी और एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ कर रही थी।

विज्ञापन

आकृति थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी और आदित्य उसका बेस्ट फ्रेंड था। वह उसे पसंद करती थी और उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन आदित्य ने मार्च 2024 में किसी और से शादी कर ली। इसके चलते वह डिप्रेशन में थी और 15 अप्रैल को आदित्य से मिलने के लिए ही घर से निकली थी, लेकिन परिजनों को पता नहीं था कि वह कभी वापस नहीं आएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ