छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़, बीजापुर-दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने ढेर किया खूंखार माओवादी

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर स्थित नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है।

Chhattisgarh Naxal Encounter

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले से एक खबर सामने आई है। यहां दोनों जिलों की सीमा पर स्थित नेशनल पार्क एरिया में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ चल रही थी। इस मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जंगल में ग्राम पिल्लूर के पास दंतेवाड़ा-बीजापुर डीआरजी और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने खुद दी है।

जंगल में जारी है ऑपरेशन

बस्तर आईजी ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में भारी संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने नेशनल पार्क क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया है। इसके बाद बीते दिन 4 जुलाई से ही माओवादियों और जवानों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही थी। अब तक की कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक माओवादी मार गिराया है, जिसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस को उसके शव के पास से उसका हथियार भी मिला है। हालांकि, जंगल में ऑपरेशन अभी भी जारी है।

कांकेर में पकड़े गए 2 संदिग्ध नक्सली

बता दें कि आज सुबह बीएसएफ जवानों ने कांकेर और नारायणपुर की सीमा से सटे ग्राम मिनडी से 2 संदिग्ध नक्सलियों को पकड़ा था। इन दोनों नक्सलियों के पास से पुलिस को 4 भरमार बंदूक, आईईडी बम बनाने का सामान सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है। पकड़े गए दो संदिग्ध नक्सलियों में एक पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ