Chhattisgarh: धमतरी में स्कूल परिसर के अंदर झाड़ू-पोछा लगाते दिखे स्कूल के बच्चे, सोशल पर वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक के ग्राम सरबदा के प्राइमरी स्कूल परिसर के अंदर एक स्कूली छात्रा पोछा झाड़ू लगाते दिख रही है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें धमतरी से रवि साहू की रिपोर्ट

dhamtari news

धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक के ग्राम सरबदा के प्राइमरी स्कूल से एक मामला सामने आया है। जहां पर स्कूल परिसर के अंदर एक स्कूली छात्रा स्कूल में पोछा झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही है। सोशल पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर गांव की एक महिला ने परिसर के अंदर बच्चों को काम करते हुए देखा, तो इस बात की लिखित शिकायत कलेक्टर से कर दी।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने पत्र में क्या कहा

वहीं, शिकायतकर्ता महिला पुष्प लता साहू ने कहा कि स्कूल में सफाई कर्मी मौजूद रहने के बावजूद बच्चों से स्कूल में झाड़ू पोछा लगवाने का काम करवाया जा रहा है। इस तरह से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से ऐसा काम करना बहुत ही ज्यादा गलत है। इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

कहां का है पूरा मामला ? 

यह पूरा मामला धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक के गांव सरबदा के प्राइमरी स्कूल का है। जहां पर बच्चे स्कूल के अंदर झाड़ू-पोछा लगा रहे हैं। स्कूल में पढ़ाई के बदले साफ-सफाई का काम हो रहा है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कोई इस बात की सुध नहीं ले रहा है। महिला ने बच्चों के साथ हो रहे इस अमानवीय व्यवहार को लेकर जिले के कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ