छत्तीसगढ़ में बीती शाम नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों और DRG-STF के संयुक्त बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। सर्चिंग के दौरान एक इंसास राइफल, 315 हथियार, मेडिकल सामान और अन्य नकली सामग्री बरामद की गई।
सर्चिंग के दौरान मिले नक्सली हथियार
इस नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को मौके से नक्सली हथियार और नकली सामग्री मिली है। सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर एक इंसास राइफल, 1 .315 बोर देसी हथियार, मेडिकल आइटम्स, नक्सली डॉक्यूमेंट्स और अन्य नकली सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षाबलों को इस बात का शक है कि घटनास्थल से जितनी भी सामान मिला है, वो सब माओवादी संगठन की एक्टिविटी की और इशारा करता है।
फिलहाल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके का घेराव कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा तलाशी अभियान भी तेज कर दिया है। फिलहाल, मुठभेड़ अभी भी जारी है।आईजी बस्तर पी सुंदरराज के मुताबिक, इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है।