Salman Khan के बाद दिग्गज नेता को धमकी, कॉल करके कहा- सुधर जाओ, वरना जान से मार देंगे

Eknath Khadse Threatened: देश के दिग्गज नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। एकनाथ खड़से ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल करके मारने की धमकी दी गई है। एक्टर सलमान खान के बाद महाराष्ट्र में दूसरी किसी दिग्गज हस्ती को इस तरह से धमकाया गया है।

Eknath Khadse Threatened by Dawood Ibrahim Chhota Shakeel Gang

Eknath Khadse Threatened by Dawood Ibrahim Chhota Shakeel Gang

Eknath Khadse Threatened to Kill: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बाद दिग्गज नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एकनाथ खड़से को धमकी दी गई है। उन्हें 4 से 5 बार कॉल करके धमकाया गया। कहा गया है कि वे सुधर जाएं, नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। खड़से ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही नेता ने सुरक्षा की भी मांग की है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि अलग-अलग नंबरों से कॉल करके धमकी दी गई है। उन्होंने अपने सूत्रों से पता कराया कि एक कॉल अमेरिका से आई। उन्होंने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील गैंग पर धमकी देने का शक जताया है। मुक्ताईनगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एकनाथ खड़से की शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया है। धमकी देने वालों का सुराग तलाशने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

गृहमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को लेना चाहिए संज्ञान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एकनाथ खड़से ने कहा है कि उन्हें जिस तरह से फोन करके धमकाया गया है, उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को मामले में संज्ञान लेना चाहिए। बार-बार फोन किए जा रहे हैं। चुनाव प्रचार करने में जुटा हूं। कहीं भी कुछ भी हो सकता है। बता दें कि एकनाथ खड़से महाराष्ट्री की रावेर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रक्षा खडसे के ससुर हैं।

विज्ञापन

शरद पवार NCP के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। उन्हें शक है कि उन्हें धमकी भरे फोन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम करा रहा है। इसमें छोटा शकील गैंग का हाथ भी हो सकता है। उन्होंने मुक्ताईनगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस फोन नंबर ट्रेस करके धमकाने वाले का पता लगा रही हे, लेकिन इस तरह धमकी मिलने से उनका परिवार दहशत में है। उन्हें खुद को काफी डर लग रहा है और वे बाहर जाने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा जॉइन करने वाले हैं एकनाथ खड़से

बता दें कि एकनाथ खड़से शरद पवार के पुराने साथी हैं, लेकिन अब उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छोड़ दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में वापसी करने का फैसला लिया है। वे दिल्ली में भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन करेंगे। हालांकि अभी तक भाजपा जॉइन करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बातचीत फाइनल हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ