हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raipur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, मौके पर एक की मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन

धरसींवा: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित धरसींवा में रफ्तार के कहर ने फिर एक जान ले ली। विधानसभा रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में बैठा एक और शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा विधानसभा मार्ग पर गिरौद ओव्हर ब्रीज के उपर हुआ। बाइकसवार अपने घर बरोदा वापस जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक चालक और पीछे बैठे शख्स की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि डेविड गायकवाड़ और उसके दोस्त वीरु बंजारे रावांभाठा स्थित अपने मामा के घर से वापस बरौदा आ रहे थे। इसी बीच ये हादसा हुआ। घायल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola