Nikshay Niramay Chhattisgarh Abhiyan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 100 दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने रायपुर के एम्स आडिटोरियम में रिमोट का बटन दबाकर इस अभियान शुरुआत की है। इसी के साथ सीएम विष्णुदेव साय ने निक्षय पोषण योजना के तहत हितग्राहियों को हर महीने दिए जाने वाले 1 हजार रुपये को भी आनलाइन ट्रांसफर किया। उन्होंने लोगों को बताया कि निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत अगले 100 दिनों तक राज्य में कुष्ठ, टीबी और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी। साथ ही फ्री में उनका इलाज किया जाएगा। इस योजना में राज्य के बुढ़ें लोगों का हेल्थ चेकअप और ईलाज शामिल है।
राष्ट्र के विकास में देंगी अहम योगदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत के साथ ही साल 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाने का टारगेट रखा गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार काम कर रही है। इसके लिए राज्य में हर एक सेक्टर मजबूत किया जा रहा है। राज्य के इस लक्ष्य को पूरा करने स्वास्थ्य सेवाओं का अहम योगदान होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि 13 दिसंबर को उनकी सरकार को एक साल पूरा हो जाएगा। पिछले 12 महीनों में उनकी सरकार ने प्राथमिकता के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया है। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा दो ऐसे विषय हैं, जो किसी भी राज्य और राष्ट्र के विकास का अहम योगदान देते हैं। जब प्रदेश के हर एक व्यक्ति की सेहत अच्छी रहेगी और उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो वह अपने आप देश के विकास में अपना योगदान देंगे।
यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिली बड़ी राहत; समय के साथ हुई पैसों की बचत
सीएम ने की स्वास्थ्य विभाग की तारीफ
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सभी डॉक्टरों ने भी प्रदेश में चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों में हमेशा तत्परता के साथ बेहतर तरीके से अपना का काम किया है। राज्य के मुश्किल क्षेत्रों में आने-जाने की सुविधा में कमी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम और डॉक्टरों ने अंदरुनी गांवों में जा कर लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाईं हैं। उन्होंने आगे स्वास्थ्य विभाग की टीम और डॉक्टरों के काम की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोगों का यह जज्बा सेना के किसी जवान के जज्बे से कम नहीं है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
12 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines