Chhattisgarh Kawardha Pickup Accident Update: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक हादसे की असली वजह सामने आ गई है। हादसा पिकअप की ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। इस हादसे में इस हादसे में 14 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी दी है। इस हादसे में एक झटके अंदर 18 लोगों की जान चली गई। कवर्धा के रुख्मीदादर से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस सेमहरा गांव लौट रहे 40 आदीवासी मजदूरों से भरी पिकअप बहापानी के पास 20 फीट खाई में जा गिरी। इस हादसे में मौके पर 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल ले जाते हुए 3 और मजदूरों ने दम तोड़ दिया। 18 लोगों की जान लाने वाले इस हादसे की असली वजह सामने आ गई, जिसके बारे में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी दी है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी जानकारी
कवर्धा हादसे के पीछे की वजह बताते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कवर्धा जिले के कुतगुर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में 18 लोगो के मौत ने दिल झंझोर कर रख दिया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि जानकारी मिली है कि पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। इस दुर्घटना का जांच में सारी बाते साफ होगी। फिलहाल प्रशासन अभी घयालों की जांच और परिजनों पर ध्यान है।
यह भी पढ़ें: लाशें इधर-उधर बिखरीं, फूटे सिर और बहता खून; छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 20 फीट खाई में कैसे गिरी पिकअप?
मृतकों के परिवार के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार
इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हादसे के जान गवाने वाले और घायल लोगों के परिवार के साथ खड़ी है। सरकार हर संभव प्रयास के साथ परिजनों की मदद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि जांच में जो भी सामने आएगा, सरकार कार्यवाई करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा जी लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं। सरकार हर संभव मदद पहुंचाने का काम कर रही है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
4 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
7 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
11 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
15 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines