Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। रमन सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही हैं और कुछ स्वास्थ्य कारणों से उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। रमन सिंह ने बताया कि वे स्वस्थय हैं। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ। रमन सिंह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही हैं। इस दौरान आज वो रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के AIIMS अस्पताल गए थे, जहां डॉक्टरों के परामर्श से एहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती होना पड़ा।
रमन सिंह ने किया ट्वीट
इस बात की जानकारी रमन सिंह ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूँ, आज रूटीन चेकअप के लिए AIIMS जाना हुआ जहां चिकित्सकों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूं। फिलहाल स्वास्थ्य ठीक है, मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।’
https://twitter.com/drramansingh/status/1687036006372122625?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1687036006372122625%7Ctwgr%5E02afc7402c8fbeaf393f2621bc8dceb025f948e2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fchhattisgarh%2Fformer-chhattisgarh-cm-raman-singh-admitted-to-delhi-aiims-gave-information-himself-2466216
साल के अंत में होने हैं विधानसभा चुनाव
बता दें कि इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। पार्टियों के नेताओं को पार्टी हाईकमान नई जिम्मेदारी दे रही है। हाल ही में बीजेपी पार्टी हाई कमान ने छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले बढ़ा बदलाव किया है। पार्टी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के तीन बड़े नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इनमें डॉक्टर रमन सिंह, डॉक्टर सरोज पांडेय और लता उसेंडी शामिल हैं।
ये भी देखें: Chhattisgarh Weather News : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines