Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव को अमेरिका दौरे पर जाना था। लेकिन उनको अमेरिका ने वीजा नहीं दिया। जिसके कारण उनका दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव कमलप्रीत भी अमेरिका जाने वाले थे। जो साव के साथ चार दिन तक दिल्ली में रुके रहे। वीजा नहीं मिलने पर अब दोनों को रायपुर वापस लौटना पड़ा है। अमेरिका दौरे के लिए डिप्टी सीएम साव और उनके विभागीय सचिव 26 अगस्त को रायपुर से दिल्ली पहुंचे थे। अधिकारियों को उम्मीद थी कि उप मुख्यमंत्री के साथ उनके सचिव को अमेरिका वीजा जारी कर देगा। लेकिन 4 दिन की कोशिश के बाद भी वे लोग खाली हाथ रहे।
यह भी पढ़ें:हरियाणा की राजनीति के ट्रेजेडी किंग, अधूरा रहा CM बनने का ख्वाब; कभी ली थी हुड्डा की जीत की गारंटी
गौरतलब है कि डिप्टी सीएम और उनकी टीम को एशियाई विकास बैंक की ओर से यूएस दौरे पर बुलाया गया था। यात्रा का मकसद छत्तीसगढ़ की सड़क परियोजनाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकों का अध्ययन करना था। ताकि छत्तीसगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुधारा जा सके। छत्तीसगढ़ लौटने के बाद डिप्टी सीएम 31 अगस्त को बिलासपुर में एक कार्यक्रम में नजर आए। यहां वे दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आए गवर्नर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवानी करते दिखे।
पीएम मोदी पर भी बैन लगा चुका अमेरिका
आपको बता दें कि 2005 में अमेरिका ने पीएम और तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का भी वीजा बैन कर दिया था। हालांकि पीएम बनने के बाद मोदी के ऊपर से बैन हटा लिया गया था। 2014 में मोदी जब अमेरिका गए तो तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अमेरिका ने माना था कि मोदी को वीजा नहीं देना एक दाग की तरह था। अमेरिका ने जो काम किया था, वह किसी और नेता के साथ नहीं हुआ था।
बता दें कि 55 साल के साव अधिवक्ता से नेता बने हैं। जिनको साफ छवि का नेता माना जाता है। उन्होंने पहली बार छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम का पद संभाला है। वे लोरमी विधानसभा सीट से जीतकर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस के थानेश्वर साहू को 45 हजार से अधिक वोटों से हराया था। वे सांसद भी रह चुके हैं। साव विपक्ष के निशाने पर भी अक्सर रहते हैं।
यह भी पढ़ें:पीएम मोदी की इस गारंटी को तेजी पूरा करने में लगी साय सरकार, नई पॉलिसी के लिए समिति गठित
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines