'अब सांय-सांय मिलती है मितानिन बहनों को प्रोत्साहन राशि', संबोधन के दौरान बोले CM साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि मितानिन बहनों के समर्पण और योगदान ही छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश को विकसित बनाने के संकल्प पर काम शुरू कर दिया है। सीएम साय ने इसकी शुरुआत ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ के मिशन से की है। इसी मिशन के तहत रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों मितानिन बहनें पहुंची। इन सभी मितानिन बहनों से सीएम साय ने मुलाकात की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि मितानिन बहनों के समर्पण और योगदान ही छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है।

विज्ञापन

मितानिन बहनों के खाते में ट्रांसफर पैसे

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि आज उनके सामने प्रदेश की हजारों मितानिन बहनें खड़ी है। इस दौरान सीएम साय ने बताया कि जब से प्रदेश में उनकी सरकार बनी है, तब से राज्य की करीब 72 हजार मितानिन बहनों को उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदेश की मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर के आधार पर हर महीने प्रोत्साहन राशि दे दी जा रही हैं। इस दौरान सीएम साय ने मितानिन बहनों को नवा सौगात के रूप में इस महीने प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी है। सीएम साय ने मितानिन बहनों के खाते में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपये ट्रांसफर किए हैं।

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार

राज्य की मितानिन बहनों को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि पहले आप सभी बहनों को अपनी प्रत्साहन राशि कई चरणों में अटक अटक कर मिलती थी। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है, तब से मितानिन बहनों को हर महीने अपनी प्रत्साहन राशि सांय सांय अपने बैंक खाते में मिल जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार आप मितानिन बहनों का समर्पण और योगदान ही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ