---विज्ञापन---

केजरीवाल के आरोपों पर बोले CM साय-अब उन्हें साफ दिख रही है अपनी हार

CM Vishnudev Sai Targets Arvind Kejriwal: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा दौरे से लौटने के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपो का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपनी हार दिख रही है।

---विज्ञापन---

CM Vishnudev Sai Targets Arvind Kejriwal: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए ओडिशा दौरे पर हैं। उसके साथ प्रदेश के कई मंत्री भी ओडिशा दौरे पर हैं। बीते दिनों ओडिशा दौरे से वापस रायपुर लौटे सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों का भी जवाब दिया। सीएम साय ने केजरीवाल और कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि यह सभी पार्टियां जनाधार और जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी हैं, अब उन्हें अपनी हार दिख रही है।

---विज्ञापन---

केजरीवाल के आरोपों का जवाब

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चुनाव के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करेंगे, उनके अकाउंट को फ्रीज कर देंगे, पार्टी का दफ्तर बंद करा देंगे। केजरीवाल के इन आरोपों का जवाब देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जहां कांग्रेस के लोगों हो, आम आदमी पार्टी हो या फिर कोई और पार्टी हो। जो अपना जनाधार और जनता के बीच अपना विश्वास खो चुके हैं। अब उन्हें अपनी हार साफ दिख रही है। इसलिए वह लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के चावल घोटाले को लेकर जांच की मांग पर बात करते हुए सीएम साय ने कहा कि सरकार कार्रवाई कर रही हैं, पूरी दुनिया देख रही है।

यह भी पढ़ें: CG: सरेंडर करने वाले इनामी नक्सली दंपति ने पास की 10वीं की परीक्षा, डिप्टी सीएम ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

---विज्ञापन---

ओडिशा का चुनावी वातावरण

इसके अलावा, अपने ओडिशा दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह उनके ओडिशा दौरे का छठा दिन है। इस दौरान उन्होंने ओडिशा के 7 लोकसभा और 14 विधानसभा का दौरा किया है। पूरे ओडिशा में भाजपा के प्रति बहुत ही अच्छा माहौल और वातावरण है। भीषण गर्मी के बीच में भी, भारी संख्या में लोग और कार्यकर्ता चुनावी सभा में शामिल हो रहे हैं। इस बार ओडिशा में परिवर्तन होगा। लोकसभा में अधिकांश सीटों पर भाजपा जीत के दर्ज करेगी।

First published on: May 20, 2024 02:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola