मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल पर कसा तंज, बोले- 'जस करनी, तस भरनी'

CM Vishnudev Sai Target Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर से पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो जैसा करता है उसे वैसा ही भरता होता है।

CM Vishnudev Sai Target Bhupesh Baghel

सीएम विष्णुदेव साय ने साधा भूपेश बघेल पर निशाना

CM Vishnudev Sai Target Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। चुनावी जनसभा में शामिल होने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ होली मस्ती करते हुए होली खेली। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद सीएम साय मीडिया से बात करते हुए जनता को होली की शुभकामनाएं। इसके दौरान उन्होंने महादेव सट्टा ऐप को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा और कहा कि ‘जो जैसा करता है उसे वैसा भरना पड़ता है।’

विज्ञापन

भूपेश बघेल पर सीएम साय का तंज

मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम साय महादेव सट्टा ऐप के लिए भूपेश बघेल पर तंज कसने से पिछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपये का आरोप है, जो हमारा नहीं बल्कि एजेंसी का आरोप है। अगर भूपेश बघेल की नियत पाक साफ हैं तो उन्हें डरने की क्या जरूरत है? हां, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा कुछ भी किया है तो जो जैसा करता है उसे वैसा भरता ही है। बता दें कि हाल ही में कांकेर के दौरे के दौरान सीएम साय ने कहा था कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर 508 करोड़ प्रोटेक्शन मनी रिश्वत लेने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत

इस दौरान सीएम साय ने कहा, ‘यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को होलिका दहन और होली की बहुत-बहुत बधाई। यह त्योहार अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। होली में तो दुश्मन भी गले लग जाते हैं। सीएम साय ने यह भी कहा कि लोगों को अपनी छोटी-मोटी दुश्मनी भूलकर साथ में आगे बढ़ना चाहिए।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ