Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार (12 जून, 2024) को ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे। ओडिशा के लिए रवाना होते वक्त एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम साय ने ओडिशा में पहली बार भाजपा की बहुमत के साथ सरकार बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने यह भी बताया कि ओडिशा में भी 100 दिनों के अंदर घोषणा पत्र पर किए वादे पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
सीएम साय का बयान
सीएम साय ने कहा कि आज वह लोग भुवनेश्वर जा रहे हैं। वहां ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन मांझी जी का शपथ ग्रहण समारोह में वह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी गारंटी पर ओडिशा की जनता ने विश्वास किया है। इसलिए ऐसा पहली बार हुआ है कि ओडिशा में भाजपा को इतनी बहुमत मिली है और सरकार बनी है। इस दौरान सीएम साय से पूछा गया क्या ओडिशा में भी छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना के जैसे ही सुभद्रा योजना का लाभ वहां की महिलाओं को मिलेगा? इस पर उन्होंने कहा कि ओडिशा का मेनिफेस्टो भी छत्तीसगढ़ के चुनावी घोषणा पत्र की तरह है। ओडिशा में भी 100 दिनों के अंदर घोषणा पत्र पर किए वादे पर काम शुरू कर दिया जाएगा। जो भाजपा कहती है उसको पूरा करती है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में अब नहीं होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला
क्या बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव?
वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बलौदा बाजार की घटना को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। इस मामले को लेकर सरकार ने कड़ी कार्रवाई भी की है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने घटना में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की आशंका जताई है। इस मामले में जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines