'कांग्रेस के राज में हुआ कोयला घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला'; छत्तीसगढ़ CM साय का वार

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेसियों को 5 साल तक प्रदेश में राज करने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सिर्फ घोटाले ही किए हैं।

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पर काफी आक्रामक दिख रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय अपने हर चुनावी संबोधन में कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखे हमले करते रहते हैं। सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को सरगुजा संसदीय क्षेत्र के वाड्रफनगर पहुंचे, यहां सीएम साय ने भाजपा के प्रत्याशी चिंतामणी महराज का चुनाव प्रचार करने के साथ ही कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन

सीएम साय का कांग्रेस पर वार

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेसियों को 5 साल तक प्रदेश में राज करने का मौका मिला था। विधानसभा चुनाव में उन्होंने 36 वादे किए थे, लेकिन कांग्रेसियों ने उसमें से एक भी पूरा नहीं किया। इसके साथ सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के राज में प्रदेश के अंदर कोयला घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला किया गया। इसके साथ ही सीएम साय ने कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार रही है और हार का ठीकरा फोड़ने के लिए बहाने ढूंढ रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के मंसूबों पर फेरा पानी 

वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अब तक 40 बार ऐसे फैसले हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईवीएम और वीवीपेट में किसी प्रकार की टेंपरिंग और गड़बड़ी का प्रमाण नहीं मिला है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अनावश्यक रूप से प्रोपेगेंडा खड़ा करने की कोशिश की थी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बस्तर, कांकेर, राजनंदगांव और महासमुंद समेत प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ