Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास के लिए कई प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि 15 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।
जनजातीय गौरव दिवस
अपने संबोधन में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के मौके पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ का आयोजन किया गया है। इसके अलावा स्वच्छता पखवाड़ा के समापन और खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के मौके सीएम साय ने स्वच्छता पखवाड़ा के समापन और खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के 25 प्रतिशत डिस्काउंट की घोषणा की है, यह ऑफर 2 अक्टूबर से 31 मार्च 2025 तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: रंग लाई छत्तीसगढ़ सरकार की कोशिश! धमतरी में एक अमृत सरोवर से हो रही 50 एकड़ खेत की सिंचाई
सीएम साय ने की कई घोषणाएं
इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने कई घोषणाएं की ही। सीएम विष्णुदेव साय ने ऐलान किया कि नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के मध्य महान नदी में पुल निर्माण किया जाएंगा। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने हायर सेकंडरी राजपुर के लिए नया भवन निर्माण, राजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उफिया में चन्दर मुसखोर नाला में पुलिया निर्माण,राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की शुरुआत, पंडो जनजाति के लिए 50-50 सीटर बॉय-गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण और बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव आयोजन कराने की घोषणा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines