हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत का चुनाव देखने विदेशों से आए डेलीगेट्स तो बोले CM विष्णुदेव साय- यह देश के लिए गौरव की बात

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत का चुनाव देखने विदेशों से आए डेलीगेट्स पर बात करते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: देशभर में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी सिलसिला जारी है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान 7 मई को होने हैं, जिसको लेकर तैयारियां काफी हद तक पूरी कर ली गई है। वहीं इस बीच ‘भाजपा को जानें’ अभियान शुरू हुआ, जिसके तहत बीते दिन 6 देशों की लीडिंग पार्टियों से एक-एक प्रतिनिधि मंडल भारत आए। यहां उन्होंने चुनावी रणनीति समझी। अब इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम साय ने कहा कि हमारे देश के लिए यह गौरव की बात है कि दूसरे से डेलीगेट्स भाजपा के काम को देखने आ रहे हैं।

सीएम विष्णुदेव साय का बयान 

विदेशी डेलीगेट्स ने भारत में भाजपा की चुनावी रणनीति को देखने के लिए आने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भाटापारा में विदेश से डेलीगेट्स आए थे। इन डेलीगेट्स ने भारत में चुनावी सभाओं को सुना और सरकार के काम को बारीकी से समझा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए यह गौरव की बात है कि नेपाल, मॉरीशस जैसे देशों से डेलीगेट्स भारत आए और यहां की राजनीति को देखा। इन डेलीगेट्स ने भाजपा के काम को भी देखा।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं: बस्तर में 91 से अधिक नक्सलियों का एनकाउंटर, 205 गिरफ्तार, 231 ने किया सरेंडर, कई हथियार बरामद

भाजपा के पक्ष में माहौल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर के बलौदाबाजार-भाटापारा के गुढ़ेलिया में एक जनसभा में शामिल हुए। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। इसके साथ ही प्रदेश में लोकसभा के चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे। सीएम साय ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अनगिनत दौरे किए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के लोगों के बीच पीएम मोदी को लेकर काफी उत्साह देखा है। प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola