CM Vishnudev Sai Launches ‘Bus Sangwari App’: छत्तीसगढ़ के विकास के लिए विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लगातार जरुरी और अहम कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को भी सुधारने पर काम कर रही है। इसी के तहत राज्य में बस यात्रा करने वालों के लिए सरकार द्वारा ‘बस संगवारी एप’ बनाया गया है, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बैठक के दौरान लॉन्च किया है। इस ‘बस संगवारी एप’ के जरिए अब लोगों को घर बैठे बस के टाइम टेबल और रूट की जानकारी मिल जाएगी। इससे राज्य के लोगों की बस यात्रा सुगम और सरल बन जाएगी।
सीएम साय ने परिवहन विभाग की तारीफ
‘बस संगवारी एप’ को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘बस संगवारी एप’ राज्य के बस यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने की अनोखी पहल है। आने वाले समय में इस एप के जरिए लोगों को अपने मोबाइल पर अंतर्राज्यीय बसों के परिवहन और बसों के रियल टाइम ट्रेकिंग की सुविधा मिलेगी। इस एप के जरिए यात्रियों को बस की टाइमिंग और उसके रूट का पता चलेगा। जिसके लिए उन्हें पहले बस स्टैंड या बस स्टॉप पर जाना पड़ता है। अब इस एप के जरिए लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘अब वह किसानों का हितैषी बनने का ढोंग न करें’, कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ डिप्टी CM अरुण साव का वार
ऐसे डाउनलोड करें ‘बस संगवारी एप’
इस ‘बस संगवारी एप’ को छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की तरफ से तैयार किया गया है। लोग इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट काफी सुविधाजनक हो जाएगा। इस एप में 5 हजार से ज्यादा बसों को शामिल किया गया है। ये सारी बसें अलग- अलग रूट पर संचालित की जा रही हैं। जल्द ही इस एप पर अंतर्राज्यीय बसों के संचालन की जानकारी भी मिल सकेगी। इसके लिए बसों में GPS सिस्टम लगाया जा रहा है। इस एप को बस के जीपीएस के साथ जोड़ा किया जाएगा, जिससे बसों की लाइव ट्रेकिंग की जा सकेगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines