'अब वह किसानों का हितैषी बनने का ढोंग न करें', कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ डिप्टी CM अरुण साव का वार

CG Deputy CM Arun Sao Attacks on Congress: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के सोसाइटी चलो अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को किसानों का हितैषी बनने का अब ढोंग नहीं करना चाहिए।

CG Deputy CM Arun Sao Attacks on Congress

CG Deputy CM Arun Sao Attacks on Congress: छत्तीसगढ़ में देखते ही देखते भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार को एक साल पूरे हो गए है। इस मौके पर राज्य सरकार पूरे प्रदेश में ‘विजय पर्व’ मनाने वाली है। राज्य में इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। इस पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार का एक साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ रहा। इस एक साल में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के विकास के लिए कई अहम कदम उठाएं है।

विज्ञापन

‘संभव हुआ असंभव काम’

डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि एक साल की विष्णुदेव साय सरकार में असंभव से काम भी संभव हुए है। गांव और शहर में कई तरह के विकास कार्यों को फिर रफ्तार मिली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने बनाया था और हम ही संवारने का काम कर रहे है। 13 दिसंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है। हर्ष और उल्लास का विषय होगा।

विज्ञापन

कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का वार

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के सोसाइटी चलो अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को किसानों का हितैषी बनने का अब ढोंग नहीं करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को पहले अपने गिरेबान पर झांक के देखना चाहिए। तब कांग्रेस को पता चलेगा कि उनकी सरकार ने किसानों के साथ कितना अन्यया अत्याचार किया है। 5 साल कांग्रेस की सरकार ने किसानों को लूटने का काम किया है। अब किसानों की हितैषी बनने का डोंग ना करें।

विज्ञापन

भूपेश बघेल के युवा क्लब पर कसा तंज

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजीव युवा मितान क्लब की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपनी राजनीति बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे, मार पिटाई हो रही है, आरोप प्रत्यारोप हो रहा है। कांग्रेस के नेता अब अस्तित्व बचाने के लिए काम कर रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस को कोई स्थान नहीं मिलने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ