CM Vishnudev Sai Join Yuva Utsav 3.0: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार (20 सितंबर 2024) को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भारतीय उद्योग परिसंघ की तरफ से आयोजित युवा उत्सव 3.0 में शामिल हुए हैं। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने हमेशा ही युवाओं से जॉब गिवर बनने के लिए कहा है न कि जॉब सीकर बनने के लिए। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक हीं कि विकसित भारत का निर्माण युवाओं और उनकी जिम्मेदारियों के बिना नहीं हो सकता है। देश के इस लक्ष्य को पाने में छत्तीसगढ़ की युवाशक्ति एक अहम भूमिका निभाएगी।
सीआईआई और यंग इंडियन्स की पहल
सीएम विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि भारतीय उद्योग परिसंघ ने पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को अपने आयोजन की थीम बनाया है। सीआईआई और यंग इंडियन्स की इस पहल से आज के युवाओं और आने वाली पीढ़ी को सफल उद्यमी बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस उत्सव के दौरान युवा को अलग-अलग विषयों को लेकर पैनल डिस्कशन का मौका मिलेगा, जिसमें युवाओं के लिए उद्यम में मौके को लेकर बात की जाएगी। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में तेजी से कार्य हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: CM विष्णुदेव साय की सख्त कार्रवाई, सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचने पर पाठ्य पुस्तक निगम के GM सस्पेंड
स्वास्थ्य विभाग में होगी नियुक्ति
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि उद्योग जगत नए जमाने की टेक्नोलॉजी और रोजगार जरूरतों के मुताबिक स्किल डेवलपमेंट करने पर खास जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार प्रदेश के आदिवासीबहुल इलाकों में युवाओं को अब रोबोटिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे टेक्नोलॉजी सब्जेक्ट पढ़ा रही हैं। प्रदेश के स्कूलों में स्किल डेवलपमेंट का कोर्स शामिल करने से पढ़ाई के साथ ही बच्चे हुनरमंद भी बन रहे हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने ऐलान किया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
9 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines