Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत और ऐतिहासिक योगदान पर आयोजित वर्कशॉप में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि जनजातीय समाज के कई महान लोग स्वतंत्रता सेनानी का हिस्सा रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि लोगों को जनजातीय समाज के लोगों को जीवन जीने की कला सीखनी चाहिए।
जनजातीय संस्कृति में छिपी आध्यात्मिकता
अपने संबोधन में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जनजातीय समाज में शुरू से संघर्ष करने की परम्परा रही है। जहां आज जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से पूरी दुनिया गुजर रही है। ऐसे में प्रकृति का संरक्षण बहुत जरूरी है। वहीं जनजातीय समाज के लोग प्रकृति के काफी करीब रहते हैं, इन्होंने हमें प्रकृति के साथ जीना का तरीका सिखाया है। जनजातीय समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है। जनजातीय संस्कृति में काफी गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। जनजातीय समाज प्रकृति को सहेजकर उसके के अनुकूल ही जीवन जीते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जनजाति समृद्ध समाज की संस्कृति का हिस्सा है’, वर्कशॉप में बोले छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जनजातीय समाज का कल्याण
इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से जनजातीय समाज के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। जहां केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना और प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान का लाभ विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इन योजना के तहत जनजातीय बहुल 63 हजार गांवों के 5 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ हुआ है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
7 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines