'जनजाति समृद्ध समाज की संस्कृति का हिस्सा है', वर्कशॉप में बोले छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Workshop On Tribal Society: सीएम साय जनजातीय समाज के गौरवशाली कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यह वर्कशॉप रायपुर के सिविल लाईन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई है।

cm vishnu deo sai news

cm vishnu deo sai news

विज्ञापन

Workshop On Tribal Society: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित एक दिवसीय वर्कशॉप में शामिल होने पहुंचे। वर्कशॉप में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान की चर्चा होगी। राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित सर्किट हाउस में वर्कशॉप का आयोजन हो रहा है।

सीएम साय प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि, जनजाति समाज की परंपरा ऐतिहासिक है, लिपि परंपरा बाद में आई। हमारे लोकगीतों का इतिहास रहा है, प्रकृति पूजा जनजाति समाज की मूल परम्परा है। जलवायु परिवर्तन के दौर में जनजाति समाज की परंपरा अनुकरणीय है। जनजाति समाज सबको फलने-फूलने का अवसर देता है। स्त्री-पुरुष में भेदभाव नहीं है, सब समान हैं। जनजाति समाज समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है।

विज्ञापन

सुंदर संस्कृति को बचाने का संघर्ष किया

उन्होंने आगे कहा कि, अपने सुंदर संस्कृति को बचाने के लिए ही आदिवासी नायकों ने संघर्ष किया है। भगवान बिरसा मुंडा ने जनजाति के लिए शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था। केंद्र की मोदी सरकार अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से जनजाति समाज की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।

समाज के सुधार के लिए कर रही है सरकार काम

राज्य की हमारी सरकार भी अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से उनके आर्थिक समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं। नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से अंदरूनी इलाकों तक विकास पहुंचा रहे हैं। जनजाति समाज में दहेज को लेकर कभी भी बहु-बेटियां नहीं जलाई गईं। जनजाति समाज की कई खूबियां हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ