Chhattisgarh Govt Jobs Recruitment: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की तरफ से राज्य के युवाओं के लिए बढ़ा तोहफा आया है। सरकारी नौकरी तैयारी कर रहे राज्य के युवाओं के लिए प्रदेश सरकार एक सुनहरा मौका लेकर आई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर वित्त विभाग ने अब तक राज्य के करीब 8 विभागों में 3,474 पदों की भर्ती के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
भर्ती के प्रोसेस में जुटे विभाग
फिलहाल, विभागों के इन खाली पदों पर भर्ती के प्रोसेस को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर सरकार से मंजूरी लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं। सीएम विष्णुदेव साय की मंशानुसार सभी विभागों में भर्ती की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुसार वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन,आदिम जाति कल्याण, कृषि विभाग, गृह विभाग, विधि विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं। हालांकि कि अभी तक इन विभागों की तरफ से भर्ती का नॉटीफिकेशन जारी नहीं किया गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने विभागों को निर्देश दिया है कि वह अपनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें और नॉटीफिकेशन जारी करें।
युवाओं को मिल रहा छूट का लाभ
बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय लगातार राज्य में युवाओं के शिक्षा और रोजगार में नए आयाम तलाश रहे हैं। सीएम साय की पहल पर ही कैबिनेट ने पुलिस विभाग समेत बाकी विभागों में युवाओं की भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट का लाभ भी युवाओं को मिल रहा है। राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग ने दी है। वहीं गृह विभाग में कुल 806 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिली है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines