---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ में लोगों के बीच बढ़ा साय सरकार का मान-सम्मान, जानें किन फैसलों ने जीता जनता का दिल?

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए ज्यादातर वादे इन 2 महीनों में पूरे भी कर दिए हैं।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai:  छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार बिना रुके प्रदेश की जनता और विकास के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ आगे तेजी से बढ़ रहे हैं। महज 2 महीने के कार्यकाल में सीएम विष्णुदेव साय ने कई जनहितकारी फैसले लिए हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों की तरक्की हो रही है। जनता के हितों के खातिर लिए गए फैसलों ने राज्य में साय सरकार का ग्राफ बढ़ा दिया है।

---विज्ञापन---

नागरिक के लिए कल्याणकारी सोच

प्रदेश की साय सरकार ग्रामीण से लेकर शहरी तक हर नागरिक के लिए कल्याणकारी सोच के साथ काम-काज कर रही है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए ज्यादातर वादे इन 2 महीनों में पूरे भी किए हैं। प्रदेश में न्याय को दुरुस्त किया गया है। राज्य की सरकार सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास के संकल्प के साथ जनता की सेवा कर रही है। साय सरकार ने प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीद की है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ 3 दिवसीय सिरपुर महोत्सव के लिए तैयार, जानें कैसे हैं इंतजाम और कलेक्टर ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?

---विज्ञापन---

किसानों की सरकार 

इसके अलावा सरकार ने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस उनके बैंक खाते में डाला। इसके लिए सरकार ने 3 हजार 716 करोड़ रुपये की अंतर राशि अंतरित की है। इसके अलावा प्रदेश के 50 लाख ग्रामीण परिवारों तक मुफ्त में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया। इस नल कनेक्शन व्यवस्था को और बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के 4,500 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए महतारी वंदन योजना शुरू की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि देगी।

First published on: Feb 20, 2024 11:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola