छत्तीसगढ़ 3 दिवसीय सिरपुर महोत्सव के लिए तैयार, जानें कैसे हैं इंतजाम और कलेक्टर ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?

Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt: बैठक में कलेक्टर प्रभात मलिक ने सबसे पहले आधिकारियों से सिरपुर महोत्सव के आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।

Sirpur Mahotsav meeting

सिरपुर महोत्सव को लेकर बैठक

Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार तेजी साथ विकास कार्य तो कर रही हैं, साथ ही साय सरकार आम जनता की सुविधाओं और उनकी संस्कृति का भी ख्याल रखती है। सिरपुर में जल्द ही तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव शुरू होने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक नगरी कही जाने वाली सिरपुर में 24 से 26 फरवरी 2024 तक सिरपुर महोत्सव चलेगा, जिसको लेकर जिला प्रसाशन तैयारियों में जुटा हुआ है। सोमवार को जिला कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों, ट्रस्ट प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें महोत्सव को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

इन बातों का रखा जाएगा ध्यान 

बैठक में कलेक्टर प्रभात मलिक ने सबसे पहले आधिकारियों से सिरपुर महोत्सव के आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। कलेक्टर प्रभात ने बताया कि 3 दिवसीय सिरपुर महोत्सव में साफ-सफाई से लेकर पार्किंग, शौचालय, पीने के पानी जैसी सभी सुविधाओं की व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही कलेक्टर प्रभात ने आधिकारियों से सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाईट की मजूदा स्थिति जांचने और महोत्सव परिसर के अंतर्गत सड़कों का मरम्मत करने का निर्देश दिया।

कलेक्टर प्रभात के निर्देश

इसके साथ ही कलेक्टर प्रभात ने निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव में सिरपुर सहित स्थानीय व्यवसायियों को दुकान आवटन को प्राथमिकता जाए और इसके साथ ही मुख्य मंच तक पहुंचने के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी जाए। इस बार महोत्सव में इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सांवत की कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ