---विज्ञापन---

‘अटल जी युगपुरुष थे, जिन्होंने सुशासन का मंत्र दिया’, पुण्यतिथि पर बोले सीएम विष्णुदेव साय

CM Vishnudev Sai Paid Tribute To Former PM Late Atal Bihari Vajpayee: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को युगपुरुष बताया है।

---विज्ञापन---

CM Vishnudev Sai Paid Tribute To Former PM Late Atal Bihari Vajpayee: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अटल जी हमारे राज्य निर्माता है। छत्तीसगढ़ के लोगों का उनसे एक खास लगाव है। उन्होंने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य का आकर दिया और प्रदेश के लोगों की भावनाओं का सम्मान किया। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, राजनेता और कवि के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

---विज्ञापन---

सीएम साय ने की अटल जी की तारीफ

सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में और विदेश मंत्री के रूप में अटल जी ने ग्लोबल लेवल पर भारत का शानदार प्रतिनिधित्व किया और दुनिया पर देश की अमिट छाप छोड़ी है। अटल जी प्रधानमंत्री रहते हुए भारत में कई योजनाएं लागू की गई, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर को बदल दी। अटल जी भारत के हर एक नागरिक की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे। सीएम साय ने कहा कि वह एक ऐसा राजनेता थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी से स्नेह, प्यार और इज्जत मिली है। अटल जी ने अपना पूरा जीवन भारत मां के यश और प्रतिष्ठा को समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़ें: रायपुर में लगेगी सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी एक्स पर जानकारी

---विज्ञापन---

‘अटल जी युगपुरुष थे’

सीएम साय ने बताया कि अटल जी के साथ उनकी अनेकों यादें हैं, जो उन्हें हमेशा प्रदेश के लिए काम करने को प्रेरित करती हैं। सीएम साय ने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे, जिन्होंने सभी को सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे है।

First published on: Aug 16, 2024 06:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola