Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद से प्रशासन आचार संहिता को लेकर सख्त हो गया है। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने सोमवार को राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण को लेकर सारी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर एक मतदान केन्द्र में मतदाता सहायता केन्द्र का निर्माण किया जाएगा।
निर्वाचन पदाधिकारी ने बुलाई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है, जो कि निर्वाचन प्रक्रिया खत्म होने तक प्रभावशील रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाताओं की अंतिम सूची सामने के आने के बाद भी लिस्ट में नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मतदान केंद्र पर जरूरी सुविधाएं जैसे पीने का पानी, रैंप, शौचालय और विद्युत प्रकाश की व्यवस्था कर ली गई है। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्र में मतदाता सहायता केंद्र बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लाइसेंसी बंदूक रखने वालों के लिए खबर, निर्वाचन अधिकारी ने दिया 7 दिन का समय, जानें क्या हैं आदेश?
दिशा-निर्देशों को लेकर दी जानकारी
इस बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों को रैलियों की अनुमति है लेकिन इसके लिए पार्टियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को सख्ती के साथ पालन करना बेहद जरूरी है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
9 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines