Bilaspur Head Constable and His Family Demanding Security: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ‘पति, पत्नी और वो’ से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक हेड कांस्टेबल की पत्नी का दूसरे हेड कांस्टेबल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन एक दिन पति हेड कांस्टेबल ने पत्नी और दूसरे हेड कांस्टेबल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर दूसरे हेड कांस्टेबल के साथ रहने लगी। लेकिन पति हेड कांस्टेबल और उसके परिवार ने पुलिस के सामने जान के खतरे की आशंका जताई है और दूसरे हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
प्रेम प्रसंग का मामला
सकरी बटालियन में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय जोशी के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए हेड कांस्टेबल अरुण कमलवंशी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। परिवार का पक्ष रखते हुए दुलाल मुखर्जी ने बताया कि संजय जोशी की पत्नी सरोज का कांस्टेबल अरुण कमलवंशी के साथ प्रेम प्रसंग था। अरुण कमलवंशी पहले सिविल लाइन सीएसपी का रीडर था। यहां उसे प्रमोशन के बाद हेड कांस्टेबल बना दिया गया और वह पुलिस लाइन में अटैच हो गया है।
यह भी पढ़ें: ‘अब वह किसानों का हितैषी बनने का ढोंग न करें’, कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ डिप्टी CM अरुण साव का वार
आपत्तिजनक हालत मिली पत्नी
दुलाल मुखर्जी ने बताया कि अरुण कमलवंशी अक्सर संजय जोशी की गैरमौजूदगी में सरोज से मिलने के लिए घर आता था। इसी बीच एक दिन संजय जोशी ने घर में अरुण और पत्नी सरोज को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उस समय संजय और सरोज के बीच लड़ाई हुई और इस बीच अरुण कमलवंशी मौके से भाग गया। इसके बाद संजय की पत्नी सरोज ने घर छोड़ दिया और अरुण कमलवंशी के साथ रहने लगी। फिलहाल मामला तलाक के लिए कुटुंब न्यायालय में है और वह मंजूर भी हो गया है।
परिवार को सता रहा जान का डर
जोशी परिवार के अनुसार, इसके बाद से ही अरुण कमलवंशी उन सभी से दुश्मनी रखता है और पूरे परिवार की जान का दुश्मन बना हुआ है। जोशी परिवार का आरोप है कि अरुण कमलवंशी उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार परिवार पर नजर रख रहा है। उनका यह भी आरोप है कि पिछले दो महीने से एक सफेद कार उनके घर के आगे घूमती रहती है, जिसकी नंबर प्लेट नहीं है। इस कार के आने का कोई तय समय नहीं होता है। कार कभी 15-20 मिनट तो कभी एक घंटे तक घर के सामने रुकी रहती है, लेकिन कार से कोई उतरता नहीं है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines